शिक्षिका सोनाली की मौत पर ब्रजेश सहाय ने उठाए सवाल, हादसे की पूरी तस्वीर सामने आनी चाहिए

हजारीबाग: होली क्रॉस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सोनाली लता सिन्हा की इचाक बाईपास के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद घटना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश सहाय ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पुलिस जांच पर भरोसा जताते हुए हादसे से

शिक्षिका सोनाली

अपनी भाषा में पढ़ें

 हजारीबाग:  होली क्रॉस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सोनाली लता सिन्हा की इचाक बाईपास के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद घटना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश सहाय ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पुलिस जांच पर भरोसा जताते हुए हादसे से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट करने की मांग की है।
ब्रजेश सहाय ने अपने पोस्ट में कहा है कि दुर्घटना की खबर में सोनाली के साथ बताए जा रहे ‘लक्की’ नाम के युवक का भी स्पष्ट उल्लेख और घटना में उसकी भूमिका की जांच सामने आनी चाहिए।  उन्होंने सवाल उठाया कि सोनाली स्कूल से निकलने के बाद कहां जा रही थीं या कहां से लौट रही थीं और हादसे के समय उनके साथ कौन था।
उन्होंने हजारीबाग पुलिस अधीक्षक से मामले की पूरी जांच कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाने की उम्मीद जताई है। पोस्ट में कहा गया है कि स्थानीय लोगों को पुलिस की जांच पर भरोसा है और हादसे से जुड़े सभी सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आने चाहिए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *