झारखंड के सभी पासपोर्ट ऑफिस को बम की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं।
पासपोर्ट

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धमकी मिलते ही रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली।

गैलेक्सिया मॉल में चला सर्च ऑपरेशन

धमकी मिलने के बाद सुखदेव नगर थाना पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने गैलेक्सिया मॉल की दुकानों, कार्यालयों और आसपास के पूरे परिसर की गहन जांच की। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Read More : डिमना लेक में डूबे युवक का शव बरामद, तीन घंटे चला रेस्क्यू अभियान

ई-मेल के स्रोत की जांच में जुटी साइबर टीम

पुलिस के अनुसार पासपोर्ट कार्यालयों को जीमेल के माध्यम से धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। विशेषज्ञ ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी किसी शरारती तत्व की करतूत है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी पासपोर्ट कार्यालयों को इस तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। पूर्व के मामलों में जांच के बाद कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल राज्य के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *