भाजपा ने की बीएलओ द्वारा एसआईआर में सीएम की तस्वीर वाले थैले के इस्तेमाल की शिकायत

जगन्नाथपुर विधानसभा में कई मतदाताओं का नाम दो स्थानों पर होने की भी की गई शिकायत प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र, जांच कर उचित कार्रवाई की मांग रांची। झारखंड भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर 30 जून


जगन्नाथपुर विधानसभा में कई मतदाताओं का नाम दो स्थानों पर होने की भी की गई शिकायत

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र, जांच कर उचित कार्रवाई की मांग

रांची। झारखंड भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर 30 जून से प्रारम्भ विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) में BLO द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला में मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैला का इस्तेमाल करने एवं जगन्नाथपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या-176 पर कई मतदाताओं का नाम दो स्थानों पर होने के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा ने आयोग से इन दोनों मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सह विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के प्रदेश संयोजक द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी – सह-सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग को दो अलग अलग पत्र लिखा गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से लिखा है कि 30 जून से प्रारम्भ हुए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) में BLO द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला में राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैला का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत संवैधानिक संस्था है, जो बिलकुल निष्पक्ष रुप से काम करती है। यह मामला अति गम्भीर है। उन्होंने इस मामले की जाँच कराते हुए दोषियों पर यथोचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ने जगन्नाथपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र सं.-176 पर कई मतदाताओं का नाम एक ही बूथ पर एक से अधिक स्थानों पर होने की सूचना भी निर्वाचन आयोग को लिखित रूप से दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इनका मतदाता पहचान पत्र दो है और इनका इपिक नम्बर भी दो है, जो नियम संगत नहीं है। इस मामले ने आयोग से गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

भाजपा के द्वारा शिकायत पत्र में इससे जुड़े प्रमाण को भी संलग्न किया गया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.