रूस में संसदीय चुनाव के पर्यवेक्षक बनेंगे बिहार के विधायक सुजीत पासवान

पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ी गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से विधायक सुजीत पासवान को रूसी संघ (रूस) में होने जा रहे संसदीय चुनाव के लिए अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित

विधायक सुजीत पासवान

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना:  बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ी गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से विधायक सुजीत पासवान को रूसी संघ (रूस) में होने जा रहे संसदीय चुनाव के लिए अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है।
रूस की संसद यानी स्टेट डूमा के लिए मतदान 18 से 20 सितंबर, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सुजीत पासवान मॉस्को स्थित सिचुएशनल सेंटर में रहकर दुनिया भर के चुनिंदा विशेषज्ञों और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ चुनावी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग और अवलोकन करेंगे
 यह निमंत्रण ‘सिविक चेंबर ऑफ द रशियन फेडरेशन’ की ओर से भेजा गया है। रूसी सिविक चेंबर ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के सार्वजनिक पर्यवेक्षण के लिए विभिन्न देशों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, अंतर्राष्ट्रीय कानूनविदों, विशेषज्ञों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।
सुजीत पासवान मॉस्को में मुख्य ‘सिचुएशनल सेंटर’ में विदेशी प्रतिनिधियों के साथ मतदान, प्रशासनिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। सुजीत  पासवान भारतीय जनता पार्टी के विधायक और बिहार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
 इसपर विधायक सुजीत पासवान ने कहा कि यह निमंत्रण केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि बिहार और पूरे मिथिलांचल का गौरव है। वैश्विक लोकतांत्रिक मंच पर भारत के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और बिहार की प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और विनम्रता का विषय है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *