रांची : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में लिखा, “देश के PM नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।”
देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 17, 2026



