नई दिल्ली: PM मोदी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें देश और दुनिया भर से बधाइयां मिल रही हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए देश के कई शहरों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री की 25 साल की सार्वजनिक सेवा के सम्मान में लोगों से दीया जलाकर उन्हें आशीर्वाद देने का आह्वान किया है। इसके साथ ही, बीजेपी आज से लेकर 17 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी ‘संकल्प सेवा अभियान’ की शुरुआत कर रही है।
राष्ट्रपति और विपक्षी नेताओं ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री ने विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और देश को समावेशी विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2026
राहुल गांधी और खड़गे ने भी दी शुभकामनाएं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की।
Happy birthday to PM Narendra Modi ji. Wishing you good health and a long life.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
Best wishes to Prime Minister, Shri Narendra Modi Ji on his birthday. May he be blessed with good health and long life.@narendramodi
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 17, 2026
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2026




