राजद को बड़ा झड़का, वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा, पार्टी छोड़ने का भी ऐलान

रांची/ पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने इस्तीफा देने का कारण पिछले कई महीनों से पार्टी की ओर से उन्हें

रांची/ पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने इस्तीफा देने का कारण पिछले कई महीनों से पार्टी की ओर से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जाना बताया है।


तिवारी ने गुरुवार शाम एक भावुक वीडियो वीडियो जारी कर अपने इस्तीफे और पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार अपमान झेलने के बाद पार्टी में बने रहने का कोई मतलब नहीं है।

मृत्युंजय तिवारी लंबे समय से आरजेडी के प्रमुख प्रवक्ताओं में गिने जाते थे। टीवी डिबेट और मीडिया के सामने वे अक्सर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते थे। उनकी पहचान तेज-तर्रार और सक्रिय नेता के रूप में रही है। बांकीपुर उपचुनाव से पहले तिवारी के इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। साथ ही आरजेडी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में से एक माने जाने वाले मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि वो किस पार्टी का दामन थामेंगे। हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.