रांची: नाकमुम अंचल के तत्कालीन लिपिक दीपक कुमार को एसीबी कोर्ट से राहत नहीं मिली। एसीबी की विशेष कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। दरअसल, मामले में तत्कालीन CI मनोज कुमार दीक्षित, लिपिक दीपक कुमार के अलावा तत्कालीन सीओ डॉ श्वेता वर्मा समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है।
एसीबी ने कांड संख्या 18/2026 दर्ज की है। नामकुम अंचल से दाखिल-खारिज वाद से संबंधित दस्तावेज गायब किए जाने को लेकर थॉमस साइमन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने एसीबी को जांच का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर एसीबी ने 26 अगस्त को की थी।
also read : रांची में बच्चों को बताया गया अच्छे-बुरे स्पर्श का अंतर, डालसा ने चलाया अभियान



