रांची : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने JPSC, JSSC CGL और रद्द की गई अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच CBI से कराने की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आज अविश्वास, आक्रोश और अराजकता की स्थिति बनी हुई है। उनके मुताबिक, इसके लिए काफी हद तक JSSC CGL मामले में CID द्वारा की गई दोषपूर्ण एवं संदिग्ध जांच जिम्मेदार है।
Read More : रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, अवैध होर्डिंग्स हटाए
सरकार से पूछा- CBI जांच से क्यों भाग रही?
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार किसे संरक्षण देना चाहती है, जो CBI जांच से बच रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य और राज्यहित को प्राथमिकता देते हुए सभी मामलों की CBI से जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने सीएम का ध्यान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर आकर्षित करते हुए आठ मांगें रखी हैं।
युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाया
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर पैदा हुई स्थिति का सीधा असर राज्य के युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है। ऐसे में सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने सीएम से रद्द की गई परीक्षाओं समेत संबंधित मामलों की जांच CBI से कराने की मांग दोहराई है।








