रामगढ़ की स्टील फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाकों से दहशत

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत मायल गांव स्थित शिवाय आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में आज रविवार सुबह सिलसिलेवार धमाकों से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री की भट्ठी में एक के बाद एक तीन से चार विस्फोट हुए।

रामगढ़ की स्टील फैक्ट्री

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़:  झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत मायल गांव स्थित शिवाय आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में आज  रविवार सुबह सिलसिलेवार धमाकों से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री की भट्ठी में एक के बाद एक तीन से चार विस्फोट हुए। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

also read : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह करीब सात बजे की है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और घटना की जानकारी लेने लगे।
भटठी में हुए विस्फोट के दौरान कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और इसकी वजह क्या थी, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

रजरप्पा थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस को फैक्ट्री की भट्ठी में विस्फोट होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों सहित अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *