JTET परीक्षा शुरू, रांची के 101 केंद्रों पर हो रही परीक्षा

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 रविवार को शुरू हो गई। राज्यभर के 986 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। राजधानी रांची में 101 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गयाद्ध करीब 5.65 लाख

JTET परीक्षा शुरू

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 रविवार को शुरू हो गई। राज्यभर के 986 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। राजधानी रांची में 101 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गयाद्ध  करीब 5.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं

also read : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है. इसमें कक्षा एक से पांचवीं तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं.। पहली पाली के लिए सुबह 7:30 बजे से प्रवेश शुरू हुआ और 9 बजे तक प्रवेश दिया गया।

वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी. इसके लिए दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश की व्यवस्था की गई है। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठवीं तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए हैं।

कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि लंबे समय बाद परीक्षा आयोजित हो रही है। उनकी उम्मीद है कि परीक्षा अच्छी तरह संपन्न हो और किसी तरह की परेशानी नहीं आए. साथ ही परिणाम भी सही समय पर जारी किया जाए, ताकि आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके।

200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

प्रथम पाली की परीक्षा के लिए केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखने को मिली। एक-एक करके उनकी जांच की गई और इसके बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। फिजिकल चेकिंग के साथ परीक्षा हॉल में वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है। पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल समेत कई गतिविधियों पर रोक है।

जमशेदपुर में बनाए गए 93 परीक्षा केंद्र

वहीं, जमशेदपुर में भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। वहीं, सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जमशेदपुर में जेटेट परीक्षा के लिए कुल 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. दोनों पालियों को मिलाकर करीब 40 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर शहर में सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं परीक्षा को लेकर प्रशसन भी पूरी तरह से चौकन रह कर शहर के होटलों, रेस्ट हाउस पर कडुी नजर रखे हुए हैं।

also read : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , JTET परीक्षा की ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस जवान की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *