पलामू: जिले के उंटारी रोड में एक नाबालिग के साथ lसामूहिक दूषकर्म के आरोप में पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
also read : छात्रा की मौत पर बड़ी कार्रवाई, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन की सेवा समाप्त
जिसके बाद नाबालिग उसी ऑटो में सवार होकर वापस मोहम्मदगंज जाने लगी। ऑटो चालक के साथ बाकी अन्य दो युवक भी साथ छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बराज के पास नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
also read : सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुआ नि: शुल्क स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम
यह घटना 29 अक्टूबर की रात को हुई। नाबालिग के कथित प्रेमी के फरार हो जाने के बाद, नाबालिग के परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस इस मामले में कथित प्रेमी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान, पुलिस नाबालिग तक पहुंची. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष कुमार गिरि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है. तीनों युवक पलामू के भदुमा गांव के रहने वाले हैं।
also read : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , JTET परीक्षा की ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस जवान की मौत


