रांची/ लोहरदगा: लोहरदगा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, किस्को में सातवीं कक्षा की छात्रा सुनीता लोहरा की आकस्मिक मृत्यु के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने विद्यालय की तत्कालीन वार्डन संगीता साहू की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने और अस्पताल पहुंचाने में देरी समेत कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई थीं। जिला चयन समिति की बैठक में वार्डन के स्पष्टीकरण की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।
छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और समुचित देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
also read : आजम खान को जेल से बाहर आते ही उठा ले गई ईडी; PMLA कोर्ट में करेगी पेश



