रांची में श्री श्याम मंदिर का 211वां भंडारा संपन्न, लगी भक्तों की कतार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा 211वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित यह भंडारा पवन अग्रवाल एवं तारा देवी अग्रवाल के परिवार द्वारा निवेदित किया

श्री श्याम मंदिर

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा 211वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित यह भंडारा पवन अग्रवाल एवं तारा देवी अग्रवाल के परिवार द्वारा निवेदित किया गया था। भंडारे के अवसर पर पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया और हरमू रोड पर प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे क्षेत्र में बाबा श्याम और खाटू नरेश के जयकारे गूंजते रहे।

Read More : LPG ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा, अब 3-4 घंटे में मिलेगा सिलेंडर

शुद्धता से तैयार महाप्रसाद और गौ माता को भोग

मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा और यजमान पवन अग्रवाल के परिवार ने संयुक्त रूप से “आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी” भजन के साथ बाबा को भोग अर्पित किया। सबसे पहले भंडारे का भोग लगाकर महाप्रसाद में मिलाया गया और मंदिर के आचार्यों को भोजन कराया गया। परंपरा के अनुसार, भंडारे का शुद्ध भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भी भेजा गया। आज के महाप्रसाद में बेसन कचौड़ी, आलू मिक्स झोलदार सब्जी, केसरिया जलेबी, आइसक्रीम, खीर और चूरमा शामिल था, जिसे प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज के जयकारों के साथ भक्तों के बीच वितरित किया गया।

50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दी सेवा

इस भव्य आयोजन में मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, यजमान परिवार के विकास, रितिमा, शाश्वत, श्लोक अग्रवाल, स्नेह पोद्दार, अनुज मोदी, अमित सरावगी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत, और उपेन्द्र पांडे सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दीं।

रविवार को कमला एकादशी और मंगलवार को सुंदरकांड पाठ

श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि श्रावण कृष्ण पक्ष की कमला एकादशी के अवसर पर रविवार, 9 अगस्त को विशेष अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। इस दिन प्रातः कालीन श्रृंगार मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका और कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के पावन सानिध्य में संपन्न होगा, जबकि एकादशी का मुख्य भजन और धार्मिक कार्यक्रम रात 9:30 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा, मंगलवार, 11 अगस्त को श्री श्याम मंदिर परिसर में शाम 4:30 बजे से 216वें श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य संगीतमय आयोजन किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *