संवाद-2026 में 13 शोध प्रस्ताव पेश, पारंपरिक ज्ञान पर हुई चर्चा

पूर्वी सिंहभूम : टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आयोजित संवाद-2026 के तीसरे दिन आदिवासी समुदायों की विरासत, पहचान और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण पर चर्चा हुई। बीती देर रात तक चले कार्यक्रमों में पारंपरिक चिकित्सा, हस्तशिल्प, सिनेमा, खान-पान, संगीत और सामुदायिक शोध जैसे विषयों

संवाद-2026

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आयोजित संवाद-2026 के तीसरे दिन आदिवासी समुदायों की विरासत, पहचान और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण पर चर्चा हुई। बीती देर रात तक चले कार्यक्रमों में पारंपरिक चिकित्सा, हस्तशिल्प, सिनेमा, खान-पान, संगीत और सामुदायिक शोध जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में इस बात पर जोर दिया गया कि आदिवासी समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी तक कैसे पहुंचाया जाए। इसमें समुदाय आधारित अनुभवों और बदलते समय के साथ उनकी आकांक्षाओं को भी जगह मिली।

Read More : हजारीबाग के जंगल में मिला हाथी का शव, वन विभाग ने शुरू की जांच

संवाद फेलोशिप में पेश हुए 13 प्रस्ताव

संवाद फेलोशिप-2026 के प्रस्तुतीकरण सत्र में समुदाय आधारित 13 प्रस्ताव सामने आए। इन प्रस्तावों में आदिवासी विरासत के दस्तावेजीकरण, मौखिक परंपराओं, अनुष्ठानों, पारंपरिक बुनाई और पूर्वजों की स्मृतियों को संरक्षित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा डिजिटल अभिलेख तैयार कर सांस्कृतिक ज्ञान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। कोंडा रेड्डी, उरांव, खासी, भील तड़वी और वेलिप समेत विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए।

14 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी हुए शामिल

पारंपरिक चिकित्सा पर आयोजित सत्र में 14 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 21 समूहों ने औषधीय पौधों, पूर्वजों से मिले उपचार संबंधी ज्ञान और प्रकृति तथा समुदाय के बीच संबंधों पर अपने विचार रखे। चर्चा में पारंपरिक चिकित्सा के ज्ञान संरक्षकों को सम्मान देने, मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस ज्ञान के नैतिक उपयोग की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

फिल्मों के जरिए दिखाई गई आदिवासी पहचान और जीवनशैली

‘समुदाय के साथ’ कार्यक्रम में फिल्मों के माध्यम से आदिवासी पहचान, स्मृतियों और जीवनशैली को समझने की कोशिश की गई। इस दौरान ‘धोरोंम’, ‘द ट्रेल ऑफ फागुन’, ‘काशोपापु’, ‘ओरना-इन सर्च ऑफ आदिवासी वुमेन ट्रेडिशनल हीलर’ और ‘जमुना टुडू-द लेडी टार्जन’ जैसी फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। फिल्म प्रदर्शन के बाद फिल्मकारों के साथ संवाद हुआ। इसमें आदिवासी नजरिये से सिनेमा बनाने की संभावनाओं और समुदायों की कहानियों को सामने लाने पर चर्चा की गई।

अखड़ा में शासन व्यवस्था, पर्यावरण और भाषा के मुद्दे उठे

‘अखड़ा’ कार्यक्रम में आदिवासी शासन व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, भाषा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। वहीं, मेघालय, नगालैंड और गुजरात से आए प्रतिभागियों ने अपने पारंपरिक खान-पान, स्थानीय खाद्य सामग्री और भोजन से जुड़ी सांस्कृतिक मान्यताओं को साझा किया। शाम को आयोजित ‘रिदम्स ऑफ द अर्थ’ कार्यक्रम में 11 आदिवासी संगीत सहयोग प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों में प्रकृति, जंगल, पूर्वजों की स्मृतियों, सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के संरक्षण की झलक देखने को मिली।

सौरव राय बोले- विरासत वर्तमान जीवन का हिस्सा

टाटा स्टील फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरव राय ने कहा कि संवाद के दौरान सामने आने वाले अनुभवों से यह समझने का अवसर मिलता है कि समुदाय अपनी विरासत को किस तरह जीते हैं और बदलते समय के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि विरासत केवल अतीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्तमान जीवन का भी हिस्सा है। समुदाय अपनी विरासत पर विचार करते हुए नई पीढ़ियों के लिए आगे की राह तैयार करते हैं। संवाद-2026 का आयोजन 19 नवंबर तक जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *