रांची: झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने राज्यभर में 108 एंबुलेंस के संचालन और कर्मचारियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था सरकारी स्तर पर सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज शक्रवार को राजधानी के मेन रोड स्थित अलबर्ट एक्का चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ ने अपनी मांगो को लेकर कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए संघ अपनी मागों को लेकर सरकार का ध्यान कई बार दिलाया गयाप्ञ आश्वासन मिला लेिकन अब तक मांगो का समाधान नहीं किया गया।
also read : हाथी पर सवार होकर भक्तों के घर पधारेंगी मां दुर्गा
संघ के लोगों ने कहा कि राज्यभर में 108 एंबुलेंस संचालन एवं कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सिविल सर्जन के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को उनके संबंधित जिलों में पूर्ववत बहाल करने की मांग की गई। इसके अलावा संघ ने कर्मचारियों को ईपीएफ (EPF), ईएसआईसी (ESIC), ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन सहित सभी श्रमिक अधिकारों का पूरा लाभ देने की मांग की है। संघ ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों को उनके श्रम के अनुरूप वेतन और नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराए जाए। इस मौके पर संघ के लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे बाजी की।




