JPSC-JSSC विवाद पर निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, CBI जांच की मांग

देवघर : झारखंड में JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। इस बीच, देवघर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान

निशिकांत दुबे

देवघर : झारखंड में JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। इस बीच, देवघर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में हो रही धांधली से राज्य के युवा अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित और परेशान हैं।

13 अगस्त के बाद राज्य सरकार पर बनाएंगे दबाव

निशिकांत दुबे ने स्पष्ट किया कि वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ मिलकर छात्रों के हित में लगातार रणनीति बना रहे हैं। संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इसके तुरंत बाद वे पूरे मामले को लेकर झारखंड सरकार पर चौतरफा दबाव बनाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार के स्तर से उचित और संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और पूरे मामले की CBI जांच की मांग करेंगे।

केवल बातचीत से हल नहीं निकलेगा, दोषियों पर हो कार्रवाई

राज्य सरकार द्वारा छात्रों से किए जा रहे संवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि महज बातचीत से इस गंभीर समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस कथित धांधली में शामिल दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

झारखंड के आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस केवल बयानबाजी कर छात्रों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि कांग्रेस को सचमुच लगता है कि राज्य सरकार ने छात्रों के साथ गलत किया है, तो उसे तत्काल हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।

‘CBI जांच होने तक जारी रहेगी कानूनी और मैदानी लड़ाई’

सांसद ने दोहराया कि जब तक इस पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन और कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि इस समय राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र अनशन और प्रदर्शन के जरिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

Read More : रांची में श्री श्याम मंदिर का 211वां भंडारा संपन्न, लगी भक्तों की कतार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *