रांची के उलातू महाकालेश्वर धाम में माहेश्वरी महिलाओं ने की पूजा

रांची : सावन के पवित्र महीने के अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति, रांची द्वारा रांची जिले में स्थित प्रसिद्ध एवं अत्यंत सुंदर धार्मिक स्थल महाकालेश्वर धाम, उलातू में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। शहर की कोलाहल से दूर प्राकृतिक हरियाली और शांत

माहेश्वरी

रांची : सावन के पवित्र महीने के अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति, रांची द्वारा रांची जिले में स्थित प्रसिद्ध एवं अत्यंत सुंदर धार्मिक स्थल महाकालेश्वर धाम, उलातू में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। शहर की कोलाहल से दूर प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण के बीच स्थित इस मंदिर परिसर में समिति की सदस्यों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ स्वयंभू शिव जी, माता पार्वती, भगवान गणेश और नंदी महाराज का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया।

Read More : JPSC-JSSC विवाद पर निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, CBI जांच की मांग

भक्ति के साथ प्रकृति की गोद में बनभोज का आनंद

पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद माहेश्वरी महिला समिति की सदस्यों ने मंदिर परिसर के आसपास फैले मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बनभोज (पिकनिक) का आनंद उठाया। चारों तरफ फैली हरियाली और शांतिपूर्ण माहौल ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। सभी सदस्यों ने आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ समय बिताया।

आयोजन में समिति की ये प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य रहीं मौजूद

इस पावन शिव पूजन एवं बनभोज कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष विजयश्री साबू, निवर्तमान अध्यक्ष भारती चितलांगिया, उपाध्यक्ष वंदना मारू व अनीता साबू, सचिव बिमला फलौर, और कोषाध्यक्ष रश्मि मालपानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इनके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में खुशबू साबू, नेहा साबू, सरिता चितलांगिया, लक्ष्मी चितलांगिया, विनीता बिहानी, शिखा बिरला, रंजू मालपानी, पूनम राठी, भावना काबरा, रेखा माहेश्वरी, ममता डागा, सुमन बाहेती और श्रेष्ठा भाला सहित समिति की कई अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *