CCL में 37वीं कॉर्पोरेट त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक, खदान सुरक्षा पर हुआ मंथन

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की 37वीं कॉर्पोरेट स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति (Corporate-Level Tripartite Safety Committee) की बैठक मंगलवार को रांची में आयोजित हुई। बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), सीसीएल प्रबंधन और सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता

CCL

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की 37वीं कॉर्पोरेट स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति (Corporate-Level Tripartite Safety Committee) की बैठक मंगलवार को रांची में आयोजित हुई। बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), सीसीएल प्रबंधन और सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) निलेंदु कुमार सिंह ने की।

Read More : बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विधि-विधान से की बाबा फौजदारीनाथ की पूजा

बैठक के दौरान CCL के सुरक्षा मानकों, उनके अनुपालन और पिछली त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए सुझावों एवं अनुशंसाओं पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही कार्यस्थल सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य, वैधानिक अनुपालन और खदान कर्मियों के कल्याण को और बेहतर बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं पर दिए गए सुझाव

कार्यक्रम की शुरुआत डीडीजी, सीजेड आर. टी. मंडेकर ने डीजीएमएस, CCL के निदेशकों, अधिकारियों और सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद सभी अधिकारियों और सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बैठक के प्रारंभ में सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों ने कोयला खदानों में सुरक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डीडीजी, एसईजेड एस.एस. प्रसाद ने खदानों में कार्यरत महिलाओं के लिए आधारभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने वार्षिक पीएमई (Preliminary Medical Examination) के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना को भी आधुनिक बनाने का सुझाव दिया।

महिला सुविधाएं, प्रशिक्षण और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

डीडीजी, सीजेड आर. टी. मंडेकर ने महिला कर्मचारियों के लिए अलग वॉशरूम शीघ्र बनाने, अत्याधुनिक व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र (Vocational Training Centre) विकसित करने तथा नए श्रम संहिता के तहत व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य (OSH) के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित कर उसे लागू करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने अन्य उपक्रमों में अपने अनुभव साझा करते हुए कई व्यावहारिक सुझाव भी दिए, जिनका बैठक में स्वागत किया गया।

श्रमिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएमडी

CCL के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने डीजीएमएस के अधिकारियों, विशेषकर डीडीजी, सीजेड और डीडीजी, एसईजेड द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी उपयोगी सुझावों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि CCL के लिए श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करते हुए देशहित में कोयला उत्पादन के लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *