रांची में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम, व्यापारिक सहयोग पर दिया गया जोर

रांची : बीसीआई प्लैटिनम रांची के पावर वन टू वन कार्यक्रम के तहत रविवार को अशोक नगर स्थित मंगलम ऑप्टिकल में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की मेजबानी मंगलम ऑप्टिकल के संचालक राकेश कुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए सनग्लास,

बीसीआई प्लैटिनम

रांची : बीसीआई प्लैटिनम रांची के पावर वन टू वन कार्यक्रम के तहत रविवार को अशोक नगर स्थित मंगलम ऑप्टिकल में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की मेजबानी मंगलम ऑप्टिकल के संचालक राकेश कुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए सनग्लास, विभिन्न प्रकार के चश्मों, उनकी गुणवत्ता और आंखों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

Read More : JPSC भर्ती घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा, बोले- अफसर बनने का रेट 40 लाख

बैठक के दौरान सदस्यों ने चश्मों की गुणवत्ता, रखरखाव और सही उपयोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के बीच व्यावसायिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना रहा।

व्यापारिक सहयोग और रेफरल नेटवर्क पर जोर

कार्यक्रम में मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि पावर वन टू वन का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत कर व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को रेफरल देकर सहयोग करें, क्योंकि आपसी सहभागिता से ही कारोबार का विस्तार संभव है।

कई सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में राजीव शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर बीसीआई के निदेशक धीरज ग्रोवर, रमेश कुमार, अजय कुमार, बीसीआई प्लैटिनम के अध्यक्ष सुनील कालरा, सचिव सुबोध कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आर्या, सरिता अग्रवाल, संजय साहू, डॉ. अनामिका, डॉ. निमिषा, अनुराधा चौधरी, शालेंदु कुमारी, नारायण अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *