अखिल भारतीय सैनिक परिषद ने मनाया कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

बोकारो। आज देशभर में 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। कारगिल विजय दिवस शौर्य, बलिदान और गर्व का प्रतीक है। बोकारो के सिटी पार्क स्थित शहीद उद्यान में अखिल भारतीय सैनिक परिषद के द्वारा कारगिल दिवस का विजय

बोकारो। आज देशभर में 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। कारगिल विजय दिवस शौर्य, बलिदान और गर्व का प्रतीक है। बोकारो के सिटी पार्क स्थित शहीद उद्यान में अखिल भारतीय सैनिक परिषद के द्वारा कारगिल दिवस का विजय उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। कारगिल विजय दिवस देश की रक्षा के लिए समर्पित वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है. इस दौरान 1999 में युद्ध में शामिल रहे सैनिकों ने अपने अनुभव को साझा किए और देश के युवाओं में देशभक्ति जगाने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *