फुटपाथ दुकानदारों ने किया नगर निगम कार्यालय घेराव, जमकर की नारेबाजी, प्रमुख सड़कें जाम, घंटों रेंगती रही गाड़ियां, लोग रहे हलकान

रांची। रांची नगर निगम की विजिलेंस टीम की ओर से फुटपाथ दुकानदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में आज मंगलवार को हजारों दुकानदार सड़कों पर उतरकर दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया और कार्रवाई पर

रांची। रांची नगर निगम की विजिलेंस टीम की ओर से फुटपाथ दुकानदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में आज मंगलवार को हजारों दुकानदार सड़कों पर उतरकर दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया और कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन करने के पहले दुकानदार सुबह से ही अपने क्षेत्र से घेराव कार्यक्रम में शामिल होनें के लिए जयपाल सिह स्टेडीयम के पास जमा हुए।

इस दौरान सभी प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंच कर दुकानदारों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) का चुनाव भी नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानदारों ने नगर निगम पर उच्च न्यायालय के निर्देशों की भावना के विपरीत कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगाई जाए, लंबित सर्वे जल्द पूरा कराया जाए और टाउन वेंडिंग कमेटी का चुनाव कराया जाए।

प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित,

इधर फुटपाथ दुकानदारों के प्रदर्शन और जेपीएससी अभ्यर्थियों के धरने के कारण मंगलवार को रांची की प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया। सबसे अधिक असर कचहरी चौक और उससे जुड़े मार्गों पर देखा गया। कचहरी रोड, रेडियम रोड, जेल रोड, रातू रोड से कचहरी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक और लालपुर से कचहरी चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम की वजह से कई लोगोें की ट्रेन छूट गई, कई दुकानदार, कर्मचारी जाम की वजह से समय पर अपने गणत्वय पर नहीं पहुंच सके।
स्कूलों की छुट्टी के समय कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। वहीं जाम की वजह से इसका असर राजधानी के बाजराें पर भी पड़ा। कई ग्राहक अपनी जरूरताें के सामानों की खरीदारी करने बाजार की ओर निकले लेकिन जाम की वजह से वापस अपने गणतव्य की ओर लाैट गये।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *