रांची : पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से झारखंड के 11 जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
read more : महिला होमगार्ड जवानों ने बोकारो DC को सौंपा ज्ञापन, रोजगार बढ़ाने का भरोसा
घोषित सूची के अनुसार रांची से रूपलाल महतो, बोकारो से विक्रम कुमार महतो, कोडरमा से विशाल कुमार भदानी, गिरिडीह से रोहित कुमार शर्मा, देवघर से जयंत राव पटेल, पूर्वी सिंहभूम से इंद्रदेव प्रसाद, गुमला से मनोज वर्मा, गोड्डा से शुभम कुमार मंडल, लोहरदगा से शंभू प्रजापति, सरायकेला-खरसावां से चंदन महतो तथा पश्चिमी सिंहभूम से अरुण किशोर प्रजापति को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन विस्तार पर जोर
प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जल्द अपनी-अपनी जिला कमेटी का गठन करें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है।
जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान
केंद्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने और संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक जिले तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जिला अध्यक्ष संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।



