महिला होमगार्ड जवानों ने बोकारो DC को सौंपा ज्ञापन, रोजगार बढ़ाने का भरोसा

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में महिला होमगार्ड जवानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बोकारो के डीसी से शिष्टाचार मुलाकात की।
महिला होमगार्ड

बोकारो : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में महिला होमगार्ड जवानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बोकारो के डीसी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महिला होमगार्ड जवानों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए उनके समाधान की मांग की।

Read More : SIR प्रक्रिया में तेजी का दावा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से अल्पसंख्यक आयोग ने रखीं 8 मांगें

प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के साथ हुई वार्ता में महिला होमगार्ड जवानों को पर्याप्त ड्यूटी नहीं मिलने और पहले जिन संस्थानों में उनकी तैनाती होती थी, वहां निजी सुरक्षा कर्मियों से कार्य कराए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने महिला होमगार्ड जवानों के लिए पर्याप्त ड्यूटी उपलब्ध कराने, नए ड्यूटी पोस्ट सृजित करने और अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।

प्रशासन ने दिया सकारात्मक आश्वासन

प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने उपायुक्त को महिला होमगार्ड जवानों की समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के अवसर कम होने से कई महिला जवानों को रोजगार संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर डीसी ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि महिला होमगार्ड जवानों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि होमगार्ड जवानों के लिए नए ड्यूटी पोस्ट खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिला एवं पुरुष होमगार्ड जवानों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बोकारो जिला अध्यक्ष अमरेंद्र द्विवेदी, संदीप सिंह, चिंता देवी, अनुराधा कुमारी, अभिलाषा ठाकुर, माया सिंह और गीता चौधरी भी मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *