रांची में 21 जुलाई से तीन दिवसीय सावन महोत्सव, अग्रसेन भवन में सजेगा महिला उद्यमियों का मेला

अग्रवाल सभा महिला समिति के तत्वावधान में 21 से 23 जुलाई तक महाराजा अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
महिला

रांची : अग्रवाल सभा महिला समिति के तत्वावधान में 21 से 23 जुलाई तक महाराजा अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को अग्रसेन भवन के सभागार में महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।

Read More : महिला होमगार्ड जवानों ने बोकारो DC को सौंपा ज्ञापन, रोजगार बढ़ाने का भरोसा

सावन महोत्सव की संयोजिका अलका सरावगी ने बताया कि अग्रवाल सभा महिला समिति पिछले 27 वर्षों से लगातार महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक मंच उपलब्ध कराती आ रही है। इस वर्ष भी मेले में विभिन्न राज्यों और शहरों की कलाकृतियां तथा कई आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी।

मेले में मिलेंगी कई आकर्षक सामग्री

महोत्सव में नवीनतम डिजाइन की राखियां, सलवार सूट, बेडशीट, कलात्मक साड़ियां, विशेष खाद्य सामग्री, अचार, पापड़, मुरब्बा सहित कई अन्य उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ लोगों को विविध उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

पोस्टर विमोचन में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंत्री निर्मल बुधिया, वरीय उपाध्यक्ष सज्जन पाडिया, रमाशंकर बगड़िया, कोषाध्यक्ष प्रमोद बगड़िया, उप मंत्री सुनील पोद्दार, अमर अग्रवाल तथा अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, अंशु नेवटिया, नैना मोर, मधु सराफ, बीना बुबना, रीना, सुरेखा, उर्मिला पड़िया, प्रीति पोद्दार, सीमा पोद्दार, छाया अग्रवाल, मीरा टिंबरेवाल, जया बिजावत, ललिता नारोलिया, नेहा तुलस्यान और उषा नारसरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *