वैभव सूर्यवंशी का विंबलडन में दिखा जेंटलमैन लुक, युवराज सिंह ने बताया ‘टर्मिनेटर-6’

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहली बार विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर पुरुष सिंग्ल्स फाइनल देखने पहुंचे।
वैभव सूर्यवंशी

लंदन : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहली बार विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर पुरुष सिंग्ल्स फाइनल देखने पहुंचे। ब्लैक सूट और काले चश्मे में उनका स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे। अपने लुक को लेकर पूछे गए सवाल पर वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा, “जल्दी-जल्दी में जो सामने मिला, डालकर आ गया हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि उनके इस पूरे लुक का इंतजाम अभिषेक शर्मा ने किया था।

read more : CSK और स्टीफन फ्लेमिंग की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, चेन्नई सुपर किंग्स ने किया ऐलान

टेनिस पसंद, अल्काराज फेवरेट और सिनर पर सही निकला भरोसा

वैभव ने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से टेनिस को नियमित रूप से फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के मुकाबले देखना पसंद करते थे, जबकि मौजूदा खिलाड़ियों में उन्हें स्पेन के स्टार कार्लोस अल्काराज का खेल सबसे अधिक पसंद है।

फाइनल से पहले विजेता के बारे में पूछे जाने पर वैभव ने यानिक सिनर के चैंपियन बनने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि सिनर ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और वही खिताब जीतेंगे। बाद में उनकी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हुई।

रिपोर्टर के सवाल पर कि टेनिस में डबल्स खेलने का मौका मिले तो वह किसे पार्टनर चुनेंगे, वैभव ने बिना देर किए अभिषेक शर्मा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अभिषेक उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी ओपनिंग पार्टनर हैं।

युवराज सिंह ने कहा- वैभव भारतीय क्रिकेट का ‘एडवांस्ड वर्जन’

युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का नया और अधिक विकसित रूप बताया। उन्होंने हॉलीवुड की टर्मिनेटर फिल्म सीरीज का उदाहरण देते हुए खुद को “टर्मिनेटर”, अभिषेक शर्मा को “टर्मिनेटर-4” और 15 वर्षीय वैभव को “टर्मिनेटर-6” बताया।

युवराज ने कहा कि हर नई पीढ़ी पहले से अधिक निडर, विकसित और आक्रामक होती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह टेनिस में यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज भविष्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उसी तरह क्रिकेट में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह अभिषेक शर्मा के साथ लंबे समय तक काम कर चुके हैं और अब वैभव सूर्यवंशी के साथ भी समय बिताना चाहते हैं। उनके अनुसार, वैभव बेहद गंभीर खिलाड़ी हैं और उनके सामने शानदार करियर है।

जिम्बाब्वे दौरे पर फिर दिखेंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, उन्हें तीन मैच खेलने का मौका मिला और अंतिम मुकाबले में टीम से बाहर कर दिया गया। अब वह भारत के आगामी जिम्बाब्वे दौरे पर खेलते हुए नजर आएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *