CSK और स्टीफन फ्लेमिंग की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, चेन्नई सुपर किंग्स ने किया ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सफल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उसके एक सदस्य की 18 साल पुरानी साझेदारी समाप्त हो गई है।
CSK

चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सफल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उसके हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग की 18 साल पुरानी साझेदारी समाप्त हो गई है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

Read More : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर SC सख्त, ट्रस्ट और SIT से एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

CSK ने अपने संदेश में लिखा, “हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने IPL इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक को साझा किया है। आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें प्रेरित करती रहेगी। बेहद सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद स्टीफन।”

फ्लेमिंग ने 2010 में दिलाया था पहला IPL खिताब

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग IPL के पहले सीजन में बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। वर्ष 2009 में उन्होंने टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली और 2010 में CSK को पहला IPL खिताब दिलाया। इसके बाद उनकी रणनीति, शांत नेतृत्व और खिलाड़ियों पर भरोसे की शैली टीम की पहचान बन गई।

फ्लेमिंग ने अपने संदेश में कहा, “18 साल खेल में एक पूरी जिंदगी के बराबर होते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे बड़ा सम्मान रहा। हमने साथ मिलकर यादगार जीत हासिल कीं, कठिन दौर देखे और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। CSK हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी और मैं आगे भी टीम का समर्थन करता रहूंगा।”

लगातार खराब प्रदर्शन के बाद लिया गया फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी IPL खिताब 2023 में आया था। इसके बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। 2024 में टीम पांचवें स्थान पर रही, 2025 में अंतिम स्थान पर पहुंच गई और 2026 सीजन में आठवें स्थान पर रहकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। फ्रेंचाइजी ने कहा कि यह फैसला दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक और खुली चर्चा के बाद लिया गया है। हालांकि, अभी तक नए हेड कोच के नाम की घोषणा नहीं की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्टीफन फ्लेमिंग टेक्सास सुपर किंग्स (MLC) और जोबर्ग सुपर किंग्स (SA20) के साथ अपनी कोचिंग जिम्मेदारी जारी रखेंगे या नहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *