चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF की तत्परता से बची जान

झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
ट्रेन

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। गाड़ी संख्या 12382 डाउन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 से खुलने के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में फिसलकर ट्रेन के नीचे चला गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उसकी जान बचा ली।

read more : रांची के अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी केस में बड़ा खुलासा, 80 लाख की जगुआर से पहुंचे थे बदमाश; फर्जी आधार से होटल में ठहरे

घायल की पहचान 50 साल मुस्ताक खान (पिता-सफायद खान) के तैर पर की गई है। वे जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेसकरी गांव के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुस्ताक अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में बैठाने स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन खुलने के दौरान उतरने का प्रयास करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन के नीचे जा गिरे। हादसे में उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया।

RPF ने तुरंत किया रेस्क्यू

घटना के तुरंत बाद ट्रेन मैनेजर ने चेन पुलिंग (ACP) कर ट्रेन को रोक दिया। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, आनंद कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी नीतू कुमारी तथा धनबाद से आए आरक्षी राजेश पासवान मौके पर पहुंचे। यात्रियों के सहयोग से टीम ने घायल को सुरक्षित ट्रेन के नीचे से बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया।

इलाज जारी, रेलवे ने जारी की अपील

घटना के बाद स्टेशन मास्टर ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। हालांकि एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर परिजन घायल को टेंपो से सदर अस्पताल, कोडरमा लेकर गए, जहां उनका इलाज जारी है। घायल के परिजनों ने समय पर सहायता और जान बचाने के लिए आरपीएफ टीम का आभार जताया। इस घटना के कारण ट्रेन करीब पांच मिनट की देरी से रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

read more : पलामू में मानव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 27 नाबालिगों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *