खूंटी डबल मर्डर : शवों की हुई पहचान, महिला और उसके भाई की हत्या का आरोप

खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा पुल के पास मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शवों की पहचान हो गई है। मृतकों की शिनाख्त लोहरदगा जिले के चट्टी बड़ागाई निवासी नेहा कुमारी और उनके भाई अरुण के तौर पर की गई है।
खूंटी डबल मर्डर

खूंटी : खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा पुल के पास मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शवों की पहचान हो गई है। मृतकों की शिनाख्त लोहरदगा जिले के चट्टी बड़ागाई निवासी नेहा कुमारी और उनके भाई अरुण के तौर पर की गई है। शवों की पहचान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने महिला के पति संजीत प्रमाणिक और उसके साथियों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Read More : खूंटी में डबल मर्डर: घाघरा पुल के पास मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव

परिजनों के अनुसार, नेहा कुमारी की शादी गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के दूधिया गांव निवासी संजीत प्रमाणिक से हुई थी। पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा था। बताया गया कि नेहा गुरुवार शाम अपने बेटे से मिलने पति के गांव गई थीं।

पति और साथियों पर अपहरण कर हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि गांव पहुंचने के बाद संजीत प्रमाणिक और उसके लगभग आधा दर्जन साथियों ने नेहा और उनके भाई अरुण का अपहरण कर लिया। आरोप है कि दोनों को जबरन वाहन में बैठाकर खूंटी थाना क्षेत्र ले जाया गया, जहां देर रात पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

Read More : खूंटी में देवर-भाभी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More : झारखंड में ₹99,639 करोड़ निवेश का रास्ता साफ, 14 एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.