जमशेदपुर टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशखबरी आई है। यहां बाघिन सुनैना ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। सुनैना ने 23 सितंबर की सुबह दो मादा और एक नर शावक को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही चिड़ियाघर के अधिकारी

बाघिन सुनैना
बाघिन सुनैना और उसके तीन नन्हे शावकों की प्यारी झलक

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशखबरी आई है। यहां बाघिन सुनैना ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। सुनैना ने 23 सितंबर की सुबह दो मादा और एक नर शावक को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही चिड़ियाघर के अधिकारी शावकों की सेहत और उनकी देखभाल पर लगातार नजर रख रहे थे। जब शावकों की हालत ठीक पाई गई, तो बुधवार को चिड़ियाघर प्रबंधन ने इसकी जानकारी सबके सामने रखी। अब चिड़ियाघर में बाघों का कुनबा बढ़ गया है, जिससे वहां के लोगों में खुशी है।

Read More : जनजातीय समाज के विकास पर BJP का प्रस्ताव, आदित्य साहू ने रखा पक्ष

19 अक्टूबर तक भेज सकते हैं नाम के सुझाव

टाटा जू प्रबंधन ने तीनों नन्हे बाघों के नामकरण के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इच्छुक लोग 19 अक्टूबर तक अपने पसंदीदा नाम भेज सकते हैं। इस पहल के जरिए लोगों को चिड़ियाघर के नए मेहमानों के नामकरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, बाघिन सुनैना पहली बार मां बनी है। इसी दौरान अनजाने में उससे एक मादा शावक घायल हो गई। जानकारी मिलने पर टाटा जू की पशु चिकित्सा टीम ने तत्काल उपचार किया और शाविका की त्वचा पर आए घावों की सिलाई की।

तीनों शावकों के स्वास्थ्य पर नजर

टाटा जू की पशु चिकित्सा टीम तीनों शावकों की नियमित जांच कर रही है। प्रबंधन शुरुआती दिनों से ही उनकी सेहत और देखभाल पर विशेष ध्यान दे रहा है। अब चिड़ियाघर प्रबंधन को आम लोगों के नाम संबंधी सुझावों का इंतजार है। 19 अक्टूबर तक लोग तीनों नन्हे बाघों के लिए अपने पसंदीदा नाम भेज सकेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *