रांची नगर निगम का अभियान : सड़क चौड़ीकरण के लिए मापी, कई अतिक्रमण हटाए गए

शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने आज यानी गरुवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
सड़क

रांची : शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने आज यानी गरुवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए पूर्व में अधिग्रहित भूमि की मापी की गई और सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई अतिक्रमण हटाए गए।

Read More : बाबाधाम की संवरेगी तस्वीर, अयोध्या की तर्ज पर 30 एकड़ में बनेगा भव्य कॉरिडोर

नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने भू-संपदा शाखा के साथ संयुक्त रूप से शनि मंदिर, हरमू मार्ग से मुक्तिधाम तक सड़क की मापी की। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि पर किए गए अतिक्रमणों की मार्किंग की गई और दुकानों द्वारा सड़क व सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध विस्तार, सीढ़ियां, शेड तथा अन्य अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमणकारी संरचनाओं को हटाया गया।

कई स्थानों पर हटाया गया अतिक्रमण

अभियान के दौरान पंजाबी भवन, लाजपत पथ ओवरब्रिज के समीप सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से करीब पांच अस्थायी संरचनाओं को हटाकर स्थल को कब्जा मुक्त कराया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या-49 स्थित हिंदुस्तान चौक के समीप जीएम (सरकारी) भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और बाउंड्री वॉल निर्माण को भी निगम की इनफोर्समेंट टीम ने हटाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Read More : रांची रथ यात्रा से पहले डीजीपी तदाशा मिश्रा ने परखी सुरक्षा, दिए सख्त निर्देश

निगम ने दी चेतावनी

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे सड़क, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थल और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Read More : MIS कर्मियों के लिए दो दिवसीय AI प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगी मजबूती

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *