रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग ने जिला स्तरीय MIS कर्मियों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डेटा आधारित डिजिटल टूल्स पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। आयुक्त मृत्युंजय बरणवाल के नेतृत्व में आयोजित इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों को आधुनिक AI तकनीकों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से परिचित कराना है, ताकि वे अपने कार्यों का निष्पादन अधिक प्रभावी, सटीक और दक्षता के साथ कर सकें।
Read More : मिड-डे मील से हटेंगी ये 4 सब्जियां, शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी आधारित क्षमता निर्माण के विजन के अनुरूप आयोजित किया गया है। विभाग का लक्ष्य कर्मियों को नई तकनीकों से सशक्त बनाकर कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता को और बेहतर बनाना है।
24 जिलों के MIS कर्मी ले रहे हैं प्रशिक्षण
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 24 जिलों से लगभग 55 जिला स्तरीय MIS कर्मी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को Looker Studio, NotebookLM, Google AI Studio और Coding for Non-Coders सहित कई AI एवं डेटा विश्लेषण आधारित टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा डेटा प्रबंधन, डेटा विश्लेषण, सरकारी डेटा की सुरक्षा, गोपनीयता और AI के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
Read More : रांची रथ यात्रा से पहले डीजीपी तदाशा मिश्रा ने परखी सुरक्षा, दिए सख्त निर्देश
प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के AI Support Cell के विनोद कुमार पांडे ने AI की संभावनाओं, सीमाओं और उसके उत्तरदायी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकारी एवं संवेदनशील डेटा की सुरक्षा, गोपनीयता और AI के नैतिक उपयोग के महत्व पर विशेष जोर दिया। साथ ही प्रतिभागियों को AI के Do’s and Don’ts से भी अवगत कराया।
डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने की दिशा में पहल
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुणे से आई AI एवं डेटा विशेषज्ञ नीलम पाठक प्रतिभागियों को डेटा आधारित डिजिटल टूल्स, AI एप्लिकेशन, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और AI आधारित कार्य प्रणालियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रही हैं। इस दौरान ऐसे आधुनिक समाधान भी सिखाए जा रहे हैं, जिनका उपयोग दैनिक कार्यों में दक्षता, सटीकता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
Read More : झारखंड पुलिस में 153 आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा पर नौकरी, डीजीपी का बड़ा फैसला
ग्रामीण विकास विभाग के AI Support Cell के सहयोग से आयोजित यह पहल राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। विभाग का उद्देश्य है कि MGNREGA/VB G RAM G के MIS कर्मी AI आधारित तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए डेटा प्रबंधन, विश्लेषण और निर्णय प्रक्रिया को अधिक सशक्त बनाएं। साथ ही ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में अपनी भूमिका को और मजबूत करें। यह पहल विभाग में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने के साथ भविष्य के लिए तकनीक-सक्षम एवं दक्ष मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।




