RIMS लैंड स्कैम- ACB ने दी केस डायरी, सोनू शरण की अग्रिम बेल पर 20 को सुनवाई

रांची। रांची के रिम्स में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिये खरीद-बिक्री करने के आरोपी सोनू कुमार शरण की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची ACB कोर्ट में सुनवाई हुई। पिछले सुनवाई के दौरान अदालत ने ACB को केस डायरी प्रस्तुत करने का

रांची। रांची के रिम्स में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिये खरीद-बिक्री करने के आरोपी सोनू कुमार शरण की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची ACB कोर्ट में सुनवाई हुई। पिछले सुनवाई के दौरान अदालत ने ACB को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था जिसके बाद ACB ने कोर्ट के समक्ष केस डायरी सौंप दी है। अब कोर्ट केस डायरी के अवलोकन के बाद सोनू शरण की अग्रिम जमानत याचिका पर 20 जुलाई को सुनवाई करेगा।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला फर्जी वंशावली बनाकर सरकारी जमीन बेचने से जुड़ा है, जिसमें 16 सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी ACB की रडार पर हैं। झारखंड हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद यह जांच की जा रही है। ACB ने अब तक इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्ज से ज्यादा मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि भू-माफियाओं ने 1964-65 में अधिग्रहित रिम्स की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे निजी संपत्ति बताकर बिल्डरों को बेचा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *