लेवी वसूली मामले में TSPC कमांडर देवा की बेल पर फैसला टला, 13 जुलाई को सुनवाई

तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (TSPC) के सब जोनल कमांडर देवा जी उर्फ आदिल जफ्फर उर्फ आदिल अंसारी उर्फ बबलू जी की जमानत याचिका पर बुधवार को न्यायायुक्त ए.के. मिश्रा-1 की अदालत में सुनवाई हुई।
वसूली

रांची : तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (TSPC) के सब जोनल कमांडर देवा जी उर्फ आदिल जफ्फर उर्फ आदिल अंसारी उर्फ बबलू जी की जमानत याचिका पर बुधवार को न्यायायुक्त ए.के. मिश्रा-1 की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले का लोअर कोर्ट रिकॉर्ड (LCR) प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।

Read More : रांची में 100 बच्चों को मिले फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

लेवी वसूली मामले में हुई थी गिरफ्तारी

यह मामला वर्ष 2025 में मैक्लुस्किगंज थाना क्षेत्र में दर्ज लेवी वसूली से जुड़ा है। पुलिस ने पहले साहिल अंसारी, सोनू अंसारी और सलमान अंसारी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पिपरवार, खलारी और बुढ़मू सीमांत क्षेत्र के TSPC सब जोनल कमांडर देवा उर्फ आदिल अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

Read More : ढुलू महतो के बयान पर भाकपा माले का प्रदर्शन, कार्रवाई की उठाई मांग

ईंट भट्ठा मालिक से लेवी मांगने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि धमधमियां स्थित एक ईंट भट्ठा मालिक से लेवी वसूलने के लिए बाइक सवार तीन लोग पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में उनके TSPC से जुड़े होने की बात सामने आई। बाद में उनकी निशानदेही पर देवा उर्फ आदिल अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

Read More : रांची में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *