चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण

रांची/ चतरा । उपायुक्त रवि आनंद ने आज यानी बुधवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति एवं विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच

रांची/ चतरा । उपायुक्त रवि आनंद ने आज यानी बुधवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति एवं विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मियों से उनके दायित्वों एवं कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं कार्य संस्कृति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालय की व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजनों से प्राप्त किसी भी प्रकार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा तथा लापरवाही अथवा कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, कार्यालय के लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *