राम मंदिर दान विवाद पर अखिलेश-निशिकांत आमने-सामने, भेजा मानहानि नोटिस

रांची : राम मंदिर दान विवाद के आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष केके पाल के माध्यम से निशिकांत

अखिलेश

रांची : राम मंदिर दान विवाद के आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष केके पाल के माध्यम से निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।

Read More : विशाखापत्तनम नाव हादसा, 6 मछुआरों का सर्च ऑपरेशन बंद

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में निशिकांत दुबे और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि यदि मानहानि हुई है तो शिकायत स्वयं अखिलेश यादव को करनी चाहिए।

मानहानि नोटिस पर निशिकांत दुबे का पलटवार

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों के अनुसार मानहानि की शिकायत संबंधित व्यक्ति को ही दर्ज करानी होती है। उन्होंने दावा किया कि जिस कानून का हवाला दिया जा रहा है, उसकी समिति के वह भी सदस्य रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि मानहानि उनका हुई है तो नोटिस भी उनकी ओर से ही आना चाहिए।

पोस्ट शेयर करने के बाद शुरू हुआ विवाद

पूरा विवाद 5 जुलाई को शुरू हुआ, जब निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें दावा किया गया था कि टिन्नू यादव अखिलेश यादव के नियमित संपर्क में थे। पोस्ट में कथित पुलिस जांच और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड का भी हवाला दिया गया था। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “क्या टिन्नू, टीपू से बात नहीं कर रहा था?”

इस पोस्ट पर अखिलेश यादव ने कड़ी आपत्ति जताई और निशिकांत दुबे को 10 मिनट के भीतर पोस्ट हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि पोस्ट नहीं हटाई गई तो नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और झूठी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, दान व्यवस्था और बैंकिंग सिस्टम में बदलाव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *