रिश्वत लेते ही दबोचा गया अमीन, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमीन अनिल कुमार सिंह को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
अमीन

जहानाबाद : जहानाबाद जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमीन अनिल कुमार सिंह को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राम चौधरी ने किया। निगरानी टीम ने रिकॉर्ड रूम में ट्रैप बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

Read More : खान सर की जमानत पर फैसला सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक जारी

जमीन की नापी के बदले मांगे थे 5 हजार रुपये

मिली जानकारी के अनुसार गया जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी 26 डिसमिल जमीन की नापी के लिए 5 फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन के बावजूद अमीन अनिल कुमार सिंह लगातार उन्हें टालते रहे और बाद में काम करने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत की लगातार मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। ब्यूरो ने 23 जून को मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए।

Read More : पटना जू में अगले सप्ताह दिखेगा व्हाइट टाइगर, कई दुर्लभ वन्यजीव भी बने नया आकर्षण

रिकॉर्ड रूम में रंगे हाथ पकड़ा गया

बुधवार को शिकायतकर्ता जैसे ही मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में आरोपी अमीन को 5 हजार रुपये दे रहा था, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को अपने साथ पटना ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। निगरानी ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो इसकी शिकायत तुरंत विभाग से करें।

Read More : बिहार में नई टोल व्यवस्था लागू, स्टेट हाईवे पर भी वसूला जाएगा टोल टैक्स

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *