बेरमो अनीता देवी हत्याकांड में न्याय की गुहार, भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने उठाई गिरफ्तारी की मांग

बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में गर्भवती दलित महिला अनीता देवी की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
भाजपा

रांची : बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में गर्भवती दलित महिला अनीता देवी की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने आरोप लगाया कि मामले के फरार आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Read More : जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 : सुरक्षा और व्यवस्थाओं का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

परिजनों ने बताया कि 29 मई को हुई घटना के बाद दर्ज मामले में कुल 17 नामजद आरोपियों में से केवल 9 की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 8 आरोपी अब भी फरार हैं। उनका आरोप है कि खुलेआम घूम रहे आरोपी लगातार परिवार को धमका रहे हैं, जिससे वे भय के माहौल में जीवन बिता रहे हैं।

आदित्य साहू ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से इस मामले को गंभीरता से उठा रही है और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जलावन के लिए कोयला चुनकर लौट रही एक दलित महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

Read More : NFSA में संभावित बदलाव पर पीडीएस विक्रेताओं की चिंता, सांसद कालीचरण मुंडा को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय कांग्रेस विधायक के स्तर पर मामले को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा बोकारो चक्का जाम की चेतावनी दिए जाने के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई का दावा किया।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल की मांग

आदित्य साहू ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं तो यह गंभीर मामला है और पुलिस को निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सभी फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की।

Read More : श्री श्याम मित्र मंडल ने कराया 211वां सुंदरकांड पाठ, गूंजा भक्तिमय माहौल

आदित्य साहू ने कहा कि यदि पुलिस ने मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह तथा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.