झारखंड के युवा शोधकर्ता कुणाल अंबष्टा को सम्मान, यूरोप के वैज्ञानिक मंच पर करेंगे रिसर्च प्रस्तुत

झारखंड के झुमरी तिलैया निवासी युवा शोधकर्ता और नव प्रवर्तक कुणाल अंबष्टा को उनकी अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सम्मानित किया।
कुणाल अंबष्टा

रांची : झारखंड के झुमरी तिलैया निवासी युवा शोधकर्ता और नव प्रवर्तक कुणाल अंबष्टा को उनकी अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सम्मानित किया। धुर्वा स्थित अपने आवासीय कार्यालय (ई-39, सेक्टर-3) में आयोजित समारोह में उन्होंने कुणाल अंबष्टा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और वैश्विक स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।

Read More : झारखंड का आम्रपाली आम पहुंचा दुबई, लूलू मॉल में मिली वैश्विक बाजार में नई पहचान

कुणाल अंबष्टा ने झारखंड के एक छोटे शहर झुमरी तिलैया से निकलकर यूरोप के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक मंचों तक अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में उनका चयन दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक कार्यक्रमों के लिए हुआ है।

ग्रीस में प्रस्तुत करेंगे अपना शोध

कुणाल अंबष्टा को अक्टूबर 2026 में ग्रीस में आयोजित होने वाले द ब्रेन कॉन्फ्रेंस में अपना शोध प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन फेडरेशन ऑफ यूरोपियन न्यूरोसाइंस सोसाइटीज और द ब्रेन प्राइज की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। ‘द ब्रेन प्राइज’ को न्यूरोसाइंस (मस्तिष्क विज्ञान) के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। इस सम्मेलन में दुनिया के प्रमुख वैज्ञानिक हिस्सा लेते हैं। कुणाल अंबष्टा के विकसित किए गए कम लागत वाले ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस प्रोजेक्ट को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है। इससे पहले उनके इस शोध को इग्नू द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है।

Read More : रिम्स-2 निर्माण पर बीजेपी पर बड़ा आरोप, अख्तर अली बोले- विकास रोकने की हो रही राजनीति

जर्मनी के एआई कार्यक्रम के लिए भी हुआ चयन

कुणाल अंबष्टा का चयन जर्मनी के एलिस समर स्कूल के तहत टीयू डार्टमंड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के लिए भी हुआ है। यूरोपियन लेबोरेटरी फॉर लर्निंग एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (ELLIS) को यूरोप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च का प्रमुख संस्थान माना जाता है। इस कार्यक्रम में उन्हें दुनिया के अग्रणी एआई वैज्ञानिकों से यह सीखने का अवसर मिलेगा कि बड़े एआई मॉडल को कम लागत वाले कंप्यूटर चिप्स पर कैसे संचालित किया जा सकता है, ताकि यह तकनीक बिना इंटरनेट के भी भारत के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच सके।

Read More : रांची में सिमलिया फार्महाउस के बाहर जुटे माही के फैंस,केक काटकर मनाया जन्मदिन

समारोह में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी सहाय, महामंत्री सुशील कुमार लाल, व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिन्हा, प्रदेश सचिव गुप्तेश्वर शंकर, जिला युवा अध्यक्ष सजल सिन्हा, कोडरमा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, जिला महामंत्री बिकेश कुमार सिन्हा, मनोज सहाय ‘पिंकू’, कौशलेश कुमार अंबष्टा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.