JUVNL में कर्मचारियों की पदोन्नति वर्षों से अटकी, अजय राय ने CMD को सौंपा ज्ञापन

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) और इसकी दूसरी कंपनियों में कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है। वहीं, चयन प्रक्रिया में नियमों का पालन हो रहा

अजय राय
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) और इसकी दूसरी कंपनियों में कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है। वहीं, चयन प्रक्रिया में नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसे लेकर भी कर्मचारियों के बीच नाराजगी है। इस मामले को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने पूरी नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Read More : रांची के आड्रे हाउस में सजी संगीत की महफिल, कलाकारों ने जीता दिल

अजय राय का कहना है कि योग्य कर्मचारियों को सालों तक पदोन्नति का इंतजार कराना ठीक नहीं है। पात्रता तय करने से लेकर चयन प्रक्रिया तक हर कदम पर पारदर्शिता होनी चाहिए। जब तक इन मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक किसी भी तरह का अंतिम फैसला नहीं लिया जाना चाहिए।

15 साल से नहीं हुई लेखा प्रवीण परीक्षा, प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारी

अजय राय ने Manager (F&A) पद पर पदोन्नति का मामला खास तौर पर उठाया है। उन्होंने कहा कि Junior Manager (F&A) के पद पर कई सालों से काम कर रहे कर्मचारी अब भी प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, करीब 15 साल से लेखा प्रवीण परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, निगम और उसकी दूसरी कंपनियों में Manager (F&A) के पदों पर अधिकारियों की संख्या भी सीमित बताई जा रही है। इसके बावजूद योग्य कर्मचारियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है। इससे उनके काम करने के हौसले और भविष्य पर असर पड़ रहा है। अजय राय ने कहा कि प्रबंधन को पहले से लंबित प्रमोशन के मामलों को सुलझाना चाहिए। साथ ही लेखा प्रवीण परीक्षा जल्द आयोजित करनी चाहिए, ताकि योग्य कर्मचारियों को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिल सके।

JEE और AEE की चयन प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

संघ ने Manager (F&A) के अलावा Junior Electrical Engineer (JEE), Assistant Electrical Engineer (AEE) और दूसरे पदों पर चल रही आंतरिक चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। अजय राय ने कहा कि JEE और AEE के प्रोविजनल रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और डिग्री की मान्यता की जांच जरूरी है। उन्होंने खास तौर पर Regular/Full-Time और Distance Mode से हासिल की गई डिग्री की पात्रता को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चयन के दौरान तय नियमों और मापदंडों का सही तरीके से पालन हुआ है या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। अजय राय ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों के लिए एक जैसे नियम लागू होने चाहिए। किसी योग्य उम्मीदवार के साथ गलत नहीं होना चाहिए और न ही किसी को गलत तरीके से फायदा मिलना चाहिए।

थर्ड पार्टी एजेंसी से जांच और नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने मांग की है कि पूरी आंतरिक नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया की जांच किसी स्वतंत्र Third Party Agency से कराई जाए। ऐसी एजेंसी होनी चाहिए, जिस पर निगम के अंदरूनी लोगों का कोई प्रभाव न हो और हितों का टकराव भी नहीं हो। संघ का कहना है कि जांच पूरी होने और शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से समाधान होने तक संबंधित नियुक्तियों को अंतिम रूप देने पर रोक लगाई जाए। इससे आगे चलकर किसी तरह का विवाद या योग्य उम्मीदवार के साथ अन्याय होने की आशंका नहीं रहेगी।

संघ ने रखीं ये मांगें

ज्ञापन के जरिए अजय राय ने निगम प्रबंधन के सामने कई मांगें रखी हैं।

  • सालों से लंबित लेखा प्रवीण परीक्षा जल्द आयोजित की जाए।

  • योग्य Junior Manager (F&A) कर्मचारियों को पदोन्नति का उचित मौका मिले।

  • सभी चयनित अभ्यर्थियों की डिग्री, शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच हो।

  • चयन प्रक्रिया में सभी के लिए एक जैसे नियम लागू किए जाएं।

  • स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।

  • जांच रिपोर्ट और उस पर हुई कार्रवाई की जानकारी पारदर्शी तरीके से दी जाए।

  • जांच में गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन साबित होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो।

नियुक्ति के विरोध में नहीं, पारदर्शिता चाहता है संघ : अजय राय

अजय राय ने साफ कहा कि झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ किसी की नियुक्ति या पदोन्नति के खिलाफ नहीं है। संघ सिर्फ इतना चाहता है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के मुताबिक और पारदर्शी तरीके से हो। उन्होंने कहा कि निगम में सालों से काम कर रहे कर्मचारियों के अधिकार और उनके भविष्य को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी चयन प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा तभी बनेगा, जब सभी योग्य कर्मचारियों को बराबर मौका मिलेगा और हर फैसला तय नियमों के अनुसार होगा। उन्होंने निगम प्रबंधन से अपील की कि कर्मचारियों के हित और संस्थान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन पर गंभीरता से विचार किया जाए। साथ ही पूरे मामले का समय रहते निष्पक्ष समाधान निकाला जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *