रांची : झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का रंगारंग आगाज हुआ। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रमंडल के अलग-अलग जिलों से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल, सिकोरा, भारा दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल और हॉकी जैसी खेल विधाओं को शामिल किया गया। खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और रांची जिले के बालक-बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दक्षिणी छोटानागपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Read More : हेमंत सोरेन ने 3,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, विदेश में भी नौकरी
संजय भगत ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन रांची के उप विकास आयुक्त संजय भगत ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडलीय पदाधिकारी कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय, निर्भय कुमार (उपनिदेशक, खेल निदेशालय सह साझा), जयप्रकाश करमाली (उपसचिव, खेल निदेशालय), डॉ. भावना अम्बष्ठा (शिक्षाविद) और डॉ. ऋतुराज (परियोजना पदाधिकारी, रांची) मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत और स्वागत भाषण रांची के जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार ने किया। वहीं, मंच का संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया। इस दौरान शिवेन्द्र कुमार ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद अतिथियों ने तीरंदाजी और गुलेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने गेड़ी दौड़, मटका दौड़ और भारा दौड़ के साथ फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया।
पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पर जोर
प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। साथ ही पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में रांची जिला खेल समन्वयक आशीष बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. निशिकांत पाठक, वॉलीबॉल सचिव उत्तम राज, संजय कुमार, संजय ठाकुर, जयश्री, विजय बर्मन, प्रशिक्षक अंगद हंसराज, हसन अंसारी, अनमोल तिकीं, तपन रावत, हरीश कुमार, करण कर्मकार, सुनील महली, कालीचरण महतो, मुकेश कुमार, सोना चांपिया, बिरसी मुंडू, नुपुर कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की सूची
प्रतियोगिता में अलग-अलग खेल विधाओं के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :
भारा दौड़ – बालिका वर्ग
-
अशिमा होरो – खूंटी
-
आराधना लकड़ा – लोहरदगा
-
सोनिका कुमारी – गुमला
भारा दौड़ – बालक वर्ग
-
श्याम उरांव – रांची
-
सुशील उरांव – गुमला
-
तरुण कछप – खूंटी
मटका दौड़ – बालक वर्ग
-
तरुण कश्यप – खूंटी
-
नमित नागिन – खूंटी
मटका दौड़ – बालिका वर्ग
-
सूमी हस्सा – खूंटी
-
संगीता कुमारी – गुमला
-
महिमा लकड़ा – सिमडेगा
गुलेल प्रतियोगिता – बालक वर्ग
-
हेमंत कुमार – गुमला
-
जुगेन्दर उरांव – लोहरदगा
-
बसंत उरांव – लोहरदगा
प्रमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दक्षिणी छोटानागपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।


