शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1483 अंक और निफ्टी 450 अंक लुढ़का, निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे

नए कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार, 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिला। पिछले सत्र की शानदार तेजी के उलट आज दलाल स्ट्रीट पर बिकवालों का पूरी तरह दबदबा रहा और बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ।

शेयर बाजार में मचा हाहाकार

अपनी भाषा में पढ़ें

नए कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार, 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिला। पिछले सत्र की शानदार तेजी के उलट आज दलाल स्ट्रीट पर बिकवालों का पूरी तरह दबदबा रहा और बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में आई जबरदस्त टूट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स करीब 1,484 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,400 के अहम स्तर के नीचे फिसलकर बंद हुआ। बाजार की इस भारी गिरावट के बीच निवेशकों की संपत्ति (मार्केट कैप) में ₹6 लाख करोड़ से ज्यादा की सेंध लग गई।

also read : वेस्ट बंगाल नहीं अब पश्चिम बंग कहिए: शुभेंदु कैबिनेट से मिली मंजूरी, नौ दिसंबर को प्रस्ताव लाने की तैयारी

आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ दें तो लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए

आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ दें तो लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा टूटने वाला सेक्टर निफ्टी मेटल (-3.68%) रहा, जिसमें सबसे बड़ी गिरावट आई। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक (-3.25%), निफ्टी प्राइवेट बैंक (-3.19%), निफ्टी बैंक (-3.17%), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (-2.49%) और निफ्टी ऑयल एंड गैस (-2.01%) भी बुरी तरह टूटे। निफ्टी सीमेंट (-1.37%) और निफ्टी ऑटो (-1.03%) में भी कमजोरी रही। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी (+1.69%), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (+0.59%), निफ्टी मिडस्मॉल आईटी टेलीकॉम (+0.49%) और निफ्टी रियल्टी (+0.31%) बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका

दिग्गज शेयरों में भारी बिकवाली से निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। टाटा स्टील -8.43% की भारी टूट के साथ टॉप लूजर रहा। इसके अलावा, एक्सिस बैंक (-3.97%), एचडीएफसी बैंक (-3.33%), आईसीआईसीआई बैंक (-3.32%), हिंडाल्को 3.13%, एसबीआई (-2.79%), कोटक बैंक (-2.51%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-1.92%) भी लाल निशान में बंद हुए।

 इन शेयरों में रही तेजी

बाजार की इस बड़ी गिरावट के बावजूद चुनिंदा शेयरों ने खरीदारों को राहत दी। टीसीएस (+3.53%), श्रीराम फाइनेंस (+2.46%), टेक महिंद्रा (+1.79%), एचसीएल टेक (+1.48%), टाइटन कंपनी (+1.30%), मैक्स हेल्थकेयर (+0.79%), आयशर मोटर्स (+0.73%) और आईटीसी (+0.64%) हरे निशान में बंद हुए।

also read : कोडरमा में लगेंगे AI टावर, हाथियों की लोकेशन मिलते ही गांवों में बजेगा अलर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *