रांची के आड्रे हाउस में सजी संगीत की महफिल, कलाकारों ने जीता दिल

रांची : रांची के आड्रे हाउस में रविवार को संगीत की ऐसी महफिल सजी कि वहां मौजूद लोग गीतों के रंग में रंग गए। मौका था श्रजन (The Spark) रांची चैप्टर की ओर से आयोजित संगीतमय शाम का। संस्था के सदस्यों ने एक से बढ़कर

आड्रे हाउस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के आड्रे हाउस में रविवार को संगीत की ऐसी महफिल सजी कि वहां मौजूद लोग गीतों के रंग में रंग गए। मौका था श्रजन (The Spark) रांची चैप्टर की ओर से आयोजित संगीतमय शाम का। संस्था के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि गाने वाले ज्यादातर लोग पेशेवर गायक नहीं थे। कोई समाज सेवा से जुड़ा है तो कोई प्रशासन और दूसरे अहम विभागों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुका है या निभा रहा है। अपनी रोजमर्रा की व्यस्तता के बीच भी इन लोगों का संगीत के प्रति प्यार और जुनून देखने लायक था।

Read More : झारखंड में धान भुगतान में देरी से किसान परेशान, आदित्य साहू ने सरकार को घेरा

पेशेवर गायक नहीं, फिर भी अपनी आवाज से जीता सबका दिल

कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने कई शानदार गीत पेश किए। एक के बाद एक सदाबहार गानों की प्रस्तुति से पूरा आड्रे हाउस संगीतमय हो गया। अपनी गायकी से कलाकारों ने खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में आए अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सामाजिक काम और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटे ‘लहू बोलेगा’ के संस्थापक नदीम खान को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मुकेश कुमार बोले- प्रतिभा किसी पद या पेशे की मोहताज नहीं

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पेशे या पद की मोहताज नहीं होती। संगीत हर इंसान के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का एक सुंदर माध्यम है।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद, अंकिता केडिया ने किया संचालन

इस संगीतमय शाम में संस्था के अध्यक्ष अरशद उबैद, सचिव सागरिका सरकार (वीणा श्री), मुख्य संरक्षक और सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी डीएन लाल, अतुल्य कुमार वर्मा और उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य और इवेंट मैनेजर वसीम आलम समेत कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का संचालन अंकिता केडिया ने किया। सुर, ताल, कला और मनोरंजन से भरी यह शाम वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *