रांची : अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को राजधानी रांची में सम्मेलन की सभी शाखाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पदयात्रा का आयोजन किया गय। सशक्त नारी सुदृढ़ राष्ट्र के संकल्प के तहत यह पदयात्रा राजधानी रांची में बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन से प्रात: सात बजे शुरू हुई जो करमटोली चौक तक जाकर पुन: आरोग्य भवन वापस लौटी। इस अवसर पर महिलाओं की समाज में महत्त्वपूर्ण भूमिका और महिला सशक्तिकरण के साथ ही महिलाओं को सुरक्षा, समान अधिकार एवं विकास में समान भागीदारी देने के उद्देश्य से विशेष नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गय।
also read : झारखंड के 25 वर्षों का सफर अनेक अनुभवों से भरा रहा है: सीएम हेमंत
स्वर कोकिला एवं नाइटिंगल ऑफ़ इंडिया के नाम से पहचानी जानेवाली सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, भारत की पहली महिला राज्यपाल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू के द्वारा स्थापित अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पदयात्रा और नुक्कड़ नाटक के बाद अध्यक्ष मीना सिंह ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण, उनके स्वयं के परिवार के आर्थिक-सामाजिक उन्नयन के लिये भी बहुत ज्यादा जरूरी है। आधी आबादी को कमजोर रखकर न तो परिवार आगे बढ़ सकता है न ही देश।
बदलते परिप्रेक्ष्य में सशक्त नारी सुदृढ़ राष्ट्र का संकल्प लेना हर किसी के लिये सबसे ज्यादा जरूरी
इस अवसर पर सचिव अनुपमा प्रसाद ने कहा है कि वर्तमान परिवेश और बदलते परिप्रेक्ष्य में सशक्त नारी सुदृढ़ राष्ट्र का संकल्प लेना हर किसी के लिये सबसे ज्यादा जरूरी है। श्रीमती प्रसाद ने कहा कि यही वह एकमात्र वैसा उपाय है जिससे हम एक साथ अपने परिवार, संपूर्ण समाज और देश के हित में वैसा कदम उठा सकते है जिसका लाभ सभी को मिले। उन्होंने सभी से महिलाओं के समान अधिकार एवं अवसर देने के साथ ही सशक्तिकरण की अपील की।नुक्कड़ नाटक के पश्चात एकता राय ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी कविता प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में ये रही शामिल
सम्मेलन की अध्यक्ष मीना सिंह, सचिव अनुपमा प्रसाद, कुमकुम गौड़, नैना तनेजा, इंदिरा शुक्ला, सतनाम सलूजा, मंजुला जायसवाल, आराधना शुक्ला, राका ठाकुर, अनुपमा सिंह, किरण सिंह, नूतन मिश्रा, सुचित्रा अग्रवाल, मंदिरा भाटिया, रीना विद्यार्थी के साथ ही सम्मेलन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं आगंतुक अतिथि उपस्थित थे।
also read :भाजपा राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का दिल का दौरा पड़ने से निधन



