बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर भाजपा ने सरकार को घेरा, अनहोनी हुई तो सरकार होगी जिम्मेदार

रांची: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा में इस्तेमाल हो रहे पुराने बुलेटप्रूफ वाहन को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गयी है। भाजपा ने इस मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरते हुए सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा

बाबूलाल मरांडी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा में इस्तेमाल हो रहे पुराने बुलेटप्रूफ वाहन को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गयी है। भाजपा ने इस मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरते हुए सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर बार-बार शिकायत करने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अगर इस लापरवाही के कारण कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

बाबूलाल मरांडी का बुलेटप्रूफ वाहन करीब 13 साल पुराना

अजय साह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी का बुलेटप्रूफ वाहन करीब 13 साल पुराना है और लगातार खराब हो रहा था। इस समस्या को लेकर उन्होंने 21 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा थ।. इसके अलावा उनके आप्त सचिव ने गृह सचिव, डीजीपी और आईजी प्रोविजन को भी कई बार जानकारी दी। इसके बावजूद वाहन बदलने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार 9 नवंबर को मरांडी ने खराब बुलेटप्रूफ गाड़ी सरकार को वापस कर दी। साह ने आरोप लगाया कि वाहन लौटाये जाने के बाद भी सरकार ने अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।

विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में अंतर को लेकर भी सवाल उठाये

भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के काफिले और विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में अंतर को लेकर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले में 26 से 27 गाड़ियां चलती हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष को पुराना और बार-बार खराब होने वाला बुलेटप्रूफ वाहन दिया गया था। उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों की जिप्सियां भी जर्जर हैं और चार लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी हैं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सुरक्षा व्यवस्था का मामला भी उठाया। साह के मुताबिक, मुंडा के कार्यालय से सुरक्षा वाहनों को लेकर छह बार पत्राचार किया गया। गृह विभाग ने कार्रवाई का निर्देश भी दिया, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। उन्होंने 6 नवंबर को अर्जुन मुंडा के काफिले के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का हवाला देते हुए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किये।

वाहन बदलने में देरी पर मांगा जवाब

अजय साह ने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकताओं में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि जब विभाग के पास कई बुलेटप्रूफ वाहन उपलब्ध हैं, तो फिर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुरक्षित वाहन क्यों नहीं दिये जा रहे हैं। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए सरकार से जवाब मांगा कि वाहन बदलने की प्रक्रिया में आखिर बाधा कहां है।

बाबूलाल मरांडी और उनके सुरक्षा दस्ते को तत्काल सुरक्षित वाहन उपलब्ध कराने की मांग

भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार से बाबूलाल मरांडी और उनके सुरक्षा दस्ते को तत्काल सुरक्षित वाहन उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के सुरक्षा वाहनों की तकनीकी जांच कराने और अब तक मिली शिकायतों पर हुई कार्रवाई का ब्योरा सार्वजनिक करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कोई राजनीतिक सुविधा नहीं, बल्कि सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर सुरक्षा के मामलों में समान व्यवहार करना चाहिए।

also read : भाजपा राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का दिल का दौरा पड़ने से निधन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *