रांची: रांची के वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा के निधन की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, संवेदनशील एवं समर्पित पत्रकार को खो दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने राजीव कुकरेजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।
डॉ. वर्मा ने कहा कि राजीव कुकरेजा जी का पत्रकारिता के प्रति समर्पण, उनकी निष्पक्षता, अनुभव और सामाजिक सरोकार सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई कठिन है।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों एवं उनके शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।



