खूंटी में अफीम की अवैध खेती पर लगेगी रोक, SP ने बनाई कार्ययोजना

खूंटी : जिले में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए खूंटी पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

अवैध खेती

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : जिले में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए खूंटी पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। बैठक में अवैध खेती की पहचान, निगरानी और रोकथाम के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

Read More : रांची में बच्चों को बताया गया अच्छे-बुरे स्पर्श का अंतर, डालसा ने चलाया अभियान

संभावित इलाकों पर रहेगी पुलिस की नजर

बैठक में जिले के उन क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया गया, जहां अफीम की अवैध खेती की आशंका है। ऐसे इलाकों में नियमित निगरानी रखने और अवैध खेती के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। इसके अलावा संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर रोकथाम के प्रयासों को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बताई।

थाना प्रभारियों को एसपी ने दिया निर्देश

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अफीम की अवैध खेती से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत रखने और अवैध खेती पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

पुलिस ने आम लोगों से की अपील

खूंटी पुलिस ने आम नागरिकों से अफीम की अवैध खेती से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि जिले में कहीं भी अवैध खेती की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना को सूचना दें। पुलिस के मुताबिक, नशामुक्त समाज के निर्माण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *