रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर रांची में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि सभी राज्यों की राजधानियों में संविधान रक्षा मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक ले जायेगी।
इसके तहत मतदाता सूची से हटाये गये नामों का सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन में सामने आये तथ्यों के आधार पर गांवों में वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जायेगा।



