रांची में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मरीज परेशान

रांची : झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर कर्मचारी 18 नवंबर 2026 की रात 8 बजे से 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर

108 एंबुलेंस
निजी एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचते मरीज।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर कर्मचारी 18 नवंबर 2026 की रात 8 बजे से 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। लंबित वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर जारी इस आंदोलन का सीधा असर मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। 108 एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। खासकर दूर-दराज के जिलों से रांची के रिम्स रेफर किए गए मरीजों और उनके परिजनों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है।

Read More : ‘नीतीश सेतु’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 4,280 करोड़ की लागत से बना पुल

स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी के बाद भी हड़ताल जारी

स्वास्थ्य विभाग और विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की सख्त चेतावनी के बावजूद हड़ताली कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। शनिवार को भी एंबुलेंस कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। निशुल्क 108 एंबुलेंस सेवा बंद होने से मरीजों को आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार निजी एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने को मजबूर हैं।

पलामू से रांची पहुंचने के लिए 9 हजार रुपये किराया

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में सुपर टर्शियरी स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। यहां दूसरे जिलों से रेफर किए गए मरीजों को निजी एंबुलेंस से पहुंचना पड़ रहा है। पलामू में सड़क दुर्घटना के बाद रिम्स रेफर किए गए एक घायल मरीज के परिजन रिकेश कुमार पाल ने बताया कि वे निजी एंबुलेंस से मरीज को लेकर रिम्स पहुंचे। इसके लिए उन्हें 9 हजार रुपये चुकाने पड़े। कैमरे पर विस्तार से कुछ भी कहने से बचते हुए उन्होंने इतना बताया कि निजी एंबुलेंस ने पलामू से रांची आने का एक तरफ का किराया 9 हजार रुपये लिया।

एंबुलेंस नहीं मिली तो ऑटो से पहुंचे ट्रॉमा सेंटर

108 एंबुलेंस सेवा बंद होने के कारण मरीजों के परिजन निजी एंबुलेंस के अलावा ऑटो का भी सहारा ले रहे हैं। कई मरीजों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। रांची के नामकुम निवासी कुणाल प्रसाद गुप्ता भी अपने मरीज को एंबुलेंस की जगह ऑटो से लेकर रिम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा ठप होने से काफी परेशानी हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *