मालूम  सभी लोग रबदा गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद पोलपोल की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान बिसफुट्टा पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पांच अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

also read : ‘नीतीश सेतु’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 4,280 करोड़ की लागत से बना पुल